कन्नौज जिले के छिबरामऊ में नगर के मोहल्ला असालत नगर में सीढ़ियों से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। सोमवार को नगर के मोहल्ला असालत नगर निवासी रीतिका (4) पुत्री गौरव दिवाकर घर की छत पर गई थी।
वह सीढ़ियों से उतर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह घर के आंगन में आ गिरी। रीतिका के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता गौरव कपड़ों पर प्रेस का कार्य करते हैं। रीतिका उनकी इकलौती बेटी थी।