फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चौकी इंचार्ज व तीन सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर में मंगलवार को पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट में एक युवक की मौत चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिवकुमार सक्सेना के पक्के मकान के बगल में बनी टिनशेड में अवैध रूप से फुलझड़ियां और छोटे पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। वहां काम कर रहे बहवलपुर निवासी शिवकुमार चिक (55) की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पटाखा निर्माण सामग्री बरामद कर कब्जे में ले ली। पुलिस ने बहवलपुर निवासी फैक्ट्री मालिक शिवकुमार सक्सेना को हिरासत में लिया है।
उप निरीक्षक रावेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली छिबरामऊ में शिवकुमार, संतोष और महेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसके दोनों पुत्र फरार हैं। वहीं, पुत्र सूरज की तहरीर पर शिवकुमार और संतोष के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पिछले वर्ष भी शिवकुमार के यहां से पटाखे बरामद हुए थे और प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद चौकी पुलिस ने अवैध निर्माण को सही तरीके से चेक नहीं किया। इसी लापरवाही और उदासीनता के कारण विस्फोट की घटना हुई। इस आधार पर चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें