फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कर लौट रही एएनएम की हादसे मं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (कन्नौज)। टीका लगाकर रिपोर्ट सीएचसी में जमा करने जा रही एएनएम व बाइक सवार वैक्सीनेटर कर्मी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें एएनएम की मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुगुरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य पर तैनात एएनएम लाली (42) पत्नी दशरथ निवासी कमालगंज व जलालाबाद निवासी बैक्सीनेटर कर्मी राजीव पाठक उर्फ बबलू (35) क्षेत्र के गांव रमपुरवा टीका लगाने गए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे ये लोग वहां से लौट रहे थे। गुगुरापुर संयोगिता मार्ग पर बिजली घर के सामने किसान ट्रैक्टर पर डीएपी लाद कर गांव की तरफ जा रहा था। बाइक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और वह बाइक में जा टकराया।
बाइक के पीछे बैठी एएनएम संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ीं और ट्रैक्टर की ट्राली से दब गई। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, वैैक्सीनेटर कर्मी बबलू का पैर टूट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। खेतों में काम कर रही जेसीबी मशीन को मंगवाकर ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर महिला को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टर ने एएनएम को मृत घोषित कर दिया। घायल बबलू हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें