फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाद वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किसान सेवा सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया का वितरण किया गया। सुबह से ही यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई। इस दौरान पक्षपात कर खाद वितरण का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

स्थानीय किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद की खेप आने की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह से किसानों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। किसानों ने खाद वितरण में पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे सचिव को मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। सचिव सत्यवीर यादव ने बताया कि किसानों को यूरिया 267 रुपये प्रति बोरी की दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।
500 सौ बोरी यूरिया आई थी। जिसका वितरण किसानों में किया जा रहा है और यूरिया की डिमांड की गई है। अधिक खाद मांगने पर कुछ किसानों को देने से मना कर दिया गया। इससे लोगों ने हंगामा किया बाद में उन्हें शांत करा दिया गया। पक्षपात का आरोप किसान गलत लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें