फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पंजीकरण, न लगा कांटा: सपाइयों ने दिया सहकारी समिति पर धरना

विज्ञापन
सहकारी समिति नादेमऊ पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व अन्य सपा? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू न होने का आरोप लगाकर शुक्रवार को सपाइयों ने सहकारी समिति नादेमऊ पर धरना दिया। जल्द धान और मक्का की खरीद शुरू न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि जिले में एक भी केंद्र में खरीद शुरू नहीं हुई। कई केंद्र पर अभी तक कांटा नहीं लगा है। केंद्र पर तैनात कर्मचारी खास लोगों के ही पंजीकरण कर रहे हैं। किसान अपनी फसल मैनपुरी व फर्रुखाबाद के अलावा जिले के आढ़तियों को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
प्रदर्शन में योगेंद्र यादव, संजय दुबे, इंद्रनारायन दुबे उर्फ बिल्लू, संजय दुबे, दिवारीलाल पाल, शरद यादव, अमित मिश्रा, सनी यादव, सत्येंद्र सिंह, डा. विजय वर्मा, देशराज पाल, भानुप्रताप, पृथ्वीराज, लालू यादव, राघवेंद्र, रोहित, रामशंकर बाथम, सुधीर और मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें