फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत, पति और बेटा हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर मवेशियों से भारी डीसीएम बाइक में टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार वनकर्मी की पत्नी की मौत हो गई और दो मवेशी मवेशी व्यापारी व तीन मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तालग्राम थाना के कूकापुर गोविंदपुर निवासी अच्छे लाल (50) पुत्र जयराम फर्रुखाबाद वन प्रभाग में संविदा पर माली के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक पर पत्नी सरलादेवी और 15 वर्षीय बेटे सुदेश कुमार भी थे। तिर्वा पशु बाजार से मवेशी लाद कर जा रहे डीसीएम ने बरई मोड़ आईटीआई के पास बाइक में टक्कर मार दी। बेकाबू होकर डीसीएम में पलट गया। हादसे में सरला की मौत हो गई। उसके पति, पुत्र के अलावा एटा जिले के अलीगंज तबलटोला निवासी मवेशी व्यापारी मोहम्मद रफीक (35) पुत्र शफी, सलमान (23) पुत्र जमील घायल हो गए। तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विकराल ने घायल मवेशियों का इलाज किया। डीसीएम में करीब तीस मवेशी थी। करीब चार मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डीसीएम चालक भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आलू से भरा ट्रक पलटा, तीन घायल
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम के गोवा गांव के पास आलू से भरा ट्रक पलट गया। रायबरेली थाना गुरबक्सगंज पुरई निवासी चालक धर्मेंद सिंह (25) पुत्र दिनेश सिंह आगरा से आलू लोड कर जौनपुर जा रहा था। साथ में पड़ोसी गांव दूलारायगढ़ी का सेकेंड चालक अनूप सिंह (35) पुत्र जसवंत सिंह और हेल्पर प्रयागराज के थाना सराई लीलापुर निवासी रमेश चंद्र शुक्ला (23) पुत्र सुभाषचंद्र शुक्ला था। एक्सप्रेस-वे गोवा के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए और आलू के पैकेट बिखर गए। घायलाें को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
जलालापुर पनवारा। रात को ट्रेन की चपेट में आकर 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना जलालपुर पनवारा चौकी के सिपाही अनुराग को इसकी सूचना दी। चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाकर महिला की पहचान कराई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि महिला की पर्स से एक पान-मसाला और 50 रुपये मिले है। वह हरे रंग की सलवार और और बैगनी रंग का कुर्ता पहने हुए है। महिला की पहचान के लिए छानबीन शुरू की है। संवाद
अनियंत्रित कार एक्सप्रेस वे पर टकराई
तिर्वा (कन्नौज)। नई दिल्ली के उत्तमनगर गुलामबाग निवासी अतुल, सुधाश्ंाु पुत्रगण सच्चिदानंद, छुन्नीदेवी पत्नी शंशाक, अनीता पत्नी सच्चिदानंद कार से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से पैतृक गांव बिहार के मधुबनी थाना क्षेत्र के बेबुसराय जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्टा के पास पहुंची तो पीछे से लखनऊ जा रहे सैनिकों की कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आगे जा रही कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार छुन्नी देवी घायल हो गई। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि दोनो कार चालकों के बीच समझौता का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी राशिद (22) पुत्र लालू अंसारी डेंटर का कार्य करता था। 30 सितंबर की शाम वह दुकान से अपने घर जा रहा था। कांशीराम कालोनी के सामने पीछे से आई डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी थी। घायल हालत में उसे सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रेफर किया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा ले गए थे। जहां उपचार के दौरान राशिद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक राशिद के तीन भाई व चार बहनें थी। जिसमें बड़े भाई नासिर की भी एक माह पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें