सौरिख (कन्नौज)। जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर एक युवती ने जान देने की धमकी देते हुए शनिवार को थाने में हंगामा किया। थाना समाधान दिवस में जुटे अधिकारियों ने तत्काल टीम भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
राजापुर गांव निवासी हरीराम बहादुर की बेटी प्रियंका परिजनों के साथ सुबह थाने पहुंची। प्रियंका ने जमीन विवाद में निर्णय न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। इस पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। प्रियंका को समझाबुझाकर शांत कराकर उसकी शिकायत सुनी गई।
प्रियंका का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उसके खेत पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।