कन्नौज। नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों के चयन में भारी गड़बड़ी की गई है। अमर उजाला के कई अपात्रों के नाम उजागर करने के बाद हुए सत्यापन में 2847 लाभार्थियों में 1800 अपात्र मिले हैं। इसमें 200 ऐसे लोग भी हैं जिनको पहली किस्त तो दे दी गई लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है।
अपात्रों को शहरी आवास योजना का लाभ देने के कई मामले अमर उजाला ने उजागर किए थे। इस पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने चयनित सभी 10336 लाभार्थियों का सत्यापन करने के आदेश नगर पालिका और नगर पंचायत को दिए थे। सदर नगर पालिका के 2847 लाभार्थियों का सत्यापन पालिका और तहसील की पांच टीमों ने किया।
प्रत्येक टीम में एक नगर पालिका और एक राजस्व कर्मी को रखा गया। पांचों जांच टीमों को चयनित 2847 लाभार्थियों 1800 अपात्र मिले। 1074 लाभार्थी ही पात्र पाए गए हैं। इसमें 200 ऐसे भी लाभार्थी हैं जिनके खाते में प्रथम किस्त भी जा चुकी हैं किंतु सत्यापन में आवेदनपत्र पर दिए गए पते पर लाभार्थी मिले ही नहीं। इन 200 लाभार्थियों की दोबारा पड़ताल की जाएगी।
रिश्वत मांगने वाला कर्मी काम पर लौटा
कन्नौज। दो माह पहले पीओ डूडा के नाम रिश्वत मांगने का आडियो वायरल हुआ था। बातचीत करने वाले को पीओ डूडा ने अपने कार्यालय का कर्मी नहीं बताया था। दो माह बाद रिश्वत मांगने वाला प्राइवेट कर्मी फिर काम करने लगा है। संवाद