लक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसान अध्यादेश के विरोध में भाकियू और आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में हल्ला बोला। किसान अध्यादेश को किसान विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी कर वापस लेने की मांग की। बाद में पीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान अध्यादेश लागू करने से किसानों में आक्रोश है। कुछ राज्य की सरकारें इस अध्यादेश को विरोधी बताकर इसे वापस लिए जाने की मांग कर रही है। देश के कई हिस्सों में इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।
कृषि में कानून नियंत्रण, मुक्त विपणन, भंडारण, आयात-निर्यात किसान हित में नहीं है। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस अध्यादेश को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर बलराम, शमशुल, शिवपाल सिंह, आशीष कुमार, राहुल कुमार, रघुनाथ, अरुण कुमार सिंह, राम सहाय, दिलीप कुमार, गुड्डी देवी रामबेटी, प्रेमा, जय देवी मौजूद रही।
इसी तरह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम यादव की अगुवाई में पदाधिकारी व सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे।
------------