फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज्जुब: चार साल पहले बना तीस बेड का अस्पताल अभी तक शुरू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। चार साल पहले बनकर तैयार हो चुके शैय्या अस्पताल को शुरू कराने के लिए अखिल भारतीय लोधी सेना महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थाना समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने विशुनगढ़ में एक हजार डेंगू मरीज होने का दावा कर जांच की मांग की। डीएम ने सीएमओ को अस्पताल शुरू कराने की कार्रवाई करने और डेंगू की घर-घर जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने विशुनगढ़ थाने में शिकायतें सुनीं। कुड़रा गांव के महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबख्श सिंह लोधी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि विशुनगढ़ में चार साल पहले बना 30 बेड का अस्पताल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए छिबरामऊ, कन्नौज के अलावा पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद व कानपुर आना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि कस्बे में एक हजार से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप से अस्पताल शुरू कराने की कार्रवाई करने और डेंगू की जांच के लिए घर-घर जांच करने को कहा।
सरदामई गांव के प्रमोद कुमार जाटव ने सेवानिवृत्त कानूनगो के कब्जे से मुक्त कराई गई 50 बीघा भूमि पर गोशाला निर्माण की मांग रखी। इसी तरह भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि अस्थायी गोशाला के लिए अस्थायी तौर पर सात बीघा जमीन दी थी। अभी तक प्रशासन गोशाला के लिए भूमि नहीं ढूंढ पाया है, जबकि गांव में 15-20 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। एसपी ने थाने के कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेख अस्त व्यस्त होने पर हेड मुंशी को हिदायत दी। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष कृष्णलाल पटेल, लेखपाल योगेंद्र सिंह यादव, प्रवीन कटियार, अनिल यादव, बृजेश बाथम, योगेश यादव, पीतम सिंह, कुलदीप यादव, अश्वनी यादव, कु. पिंकी यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराएं
कस्बे के सर्वेश राठौर, अमन कुमार सक्सेना, रमन सक्सेना, शिवांस सिंह वर्मा, आशीष कुमार, शादाब, संजू सक्सेना, गिरीश चंद्र, गगन कुमार, सौरभ कुमार, दीपक सक्सेना, अमिर खां, बंटू सैनी व गौरव ने मुख्य बाजार में लगभग एक वर्ष से खराब पड़े हैंडपंप को रीबोर कराए जाने की मांग की।
सदर कोतवाली में निपटीं तीन शिकायतें
कन्नौज सदर कोतवाली में 20 एसडीएम गौरव शुक्ला व सीओ शिव प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनीं। तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया। एसडीएम ने राजस्व की शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक विकास राय, विक्रम सिंह, आनंद पांडेय मौजूद रहे। तालग्राम थाने में नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। गढ़िया के विश्राम पुत्र बालादीन ने गांव के पांच लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी, विवेक सोनी, मनीष तिवारी आदि रहे। तिर्वा कोतवाली में एसडीएम जयकरन ने शिकायतें सुनीं। पाला गांव निवासी अखिलेश कुमार ने पाइप लाइन नहीं डालने देने, टिकरा गांव निवासी रामवीर ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। कुल 15 शिकायतें आईं। गुरसहायगंज कोतवाली में एसपी विनोद कुमार और तहसीलदार छिबरामऊ अभिमन्यु सिंह ने शिकायतें सुनीं। कोतवाल राजा दिनेश सिंह, राजस्व निरीक्षक अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
छिबरामऊ में एक शिकायत निपटी
छिबरामऊ कोतवाली परिसर में सीओ शिवकुमार थापा व कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। चार घंटे तक चले थाना दिवस के दौरान ग्राम गढ़िया मेरापुर के मोरपाल ने एकमात्र शिकायत दर्ज कराई। जिसके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें