फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयगति रुकने से आटा चक्की संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। निगोह खास गांव में आटा चक्की संचालक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। चक्की संचालक के पिता ने बिजली विभाग के जेई पर फोन कर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम निगोह खास निवासी आटा चक्की संचालक दीपू (35) पुत्र घनश्याम उर्फ स्वामी दयाल की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पिता स्वामी दयाल ने बताया कि आटा चक्की पर बिजली विभाग की टीम जांच के लिए आई थी। टीम ने कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिता ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जेई दीपू को लगातार फोन कर धमकी दे रहे थे। इससे ही उसकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। दीपू के दो बेटे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि जेई ने दीपू को कोई फोन नहीं किया है। यदि फोन किया है तो परिजन सीडीआर में जेई का नंबर दिखाएं। दस सितंबर को विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग की टीम के साथ छापा माराकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जेई ने भी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें