फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/तिर्वा (कन्नौज)। अलग-अलग स्थानों पर हुए चार हादसों में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रोहित कुमार (29) शिव कुमार सब्जी लेकर घर लौट रहा था। निगम मंडी के पास किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही रोहित की मौत हो गई। टहलने के लिए निकले लोगों ने परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से आजमगढ़ के सिंहपुर गांव निवासी रवि (30) पुत्र विजय सिंह, राज सिंह (26) पुत्र विजय सिंह, आकाश (25) पुत्र अनुराग, मऊ जनपद के चिराईयापुर अंशुमान सिंह (24) पुत्र कमलेश घायल हो गए। ये लोग दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

बनपुरा गांव के सामने कार डिवाइडर से टकराने से लखनऊ के साउथ सिटी निवासी हेमंत कुमार (41) पुत्र कृष्ण कुमार व अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव परारा निवासी आरिफ हुसैन (42) पुत्र काजिम हुसैन घायल हो गए। इसी तरह ठठिया क्षेत्र में बाराबंकी के कोठी निवासी अभिषेक (25) पुत्र ज्ञान प्रकाश घायल हो गए।
सास से कहासुनी पर बहू ने लगाई फांस, भर्ती
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम नगला डाल अहिरुआ निवासी परवीना (17) पत्नी जाविर का झगड़ा उसकी सास से हो गया। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे से फांसी लगा ली। घर में मौजूद लोगों को कुछ संदेह हुआ तो दरवाज़ा तोड़कर उसे बाहर निकाला। परिजनों ने परवीना को गम्भीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल
कन्नौज। जिला अस्पताल की वार्ड नंबर तीन की छत पर कर्मचारियों ने प्रेमी-युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सीएमएस डा. शक्ति वसु फोन पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रताप सिंह को सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रेमी-युगल को चौकी ले गए। युवती परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और युवक को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें