रोते विलखते मृतक दिव्यांग के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। पड़ोसी की मारपीट से आहत दिव्यांग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र बृजलाल के साथ पड़ोसी ने 10 सितंबर को मारपीट हो गई थी। अनिल के भाई प्रहलाद ने पड़ोसी और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे दिन शाम को को अनिल खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गया। रात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
भाई प्रहलाद ने पड़ोसी व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।