फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। दिल्ली से बिहार जा रही स्पीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यूपीडा व पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन से बस को डिवाइडर से उतारकर दूसरी बस से सवारियों को भिजवाया।
विज्ञापन

बिहार दरभंगा के जिले के गांव कंसी मनिहास निवासी अजय कुमार सैनी चालक है। वह श्री श्याम शक्ति ट्रैवल्स की स्लीपर बस में 70 सवारियां लेकर दिल्ली के आनंद बिहार से बिहार जा रहा था। सिकंदरपुर गांव के सामने बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए बैरिकेडिंग के जाल को तोड़कर रुक गई। हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए।
हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। किसी सवारी को चोट नहीं आई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह, पेट्रोलिंग टीम के अनिल मिश्रा ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटवा कर नीचे खड़ा करवा दिया। सवारियों को सौरिख कट से दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें