फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में लाठी लगने से हुई थी साधु की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लाठियों से पीटकर साधु को मौत के घाट उतारने वाली महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। साधु की हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊखुर्द निवासी सालिगराम दोहरे (55) साधु थे। वह गांव में कुटिया बनाकर रहते थे। शनिवार की सुबह अमर सिंह कुशवाहा, पत्नी रिंकी देवी, रामकिशन, भगवानदास, नेमचंद्र कुशवाहा और तेजराम ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि रिंकी ने लाठी से सिर में वार किया था, वही साधु के मौत की वजह बनी। पुलिस ने रिंकी, नेमचंद्र, तेजराम और रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी को पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी अमर सिंह और भगवान सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी के एक बेटे ने साधु का मोबाइल चुरा लिया था। साधु के आरोप लगाने पर विवाद हुआ था। इसके बाद हुई मारपीट में यह वारदात हुई। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें