एनएच -91 हाइवे के लिए खेतिहर भूमि अधिग्रहित का कम मुआवजा मिलने से किसान असंतुष्ट हैं।
किसानों ने सांसद सुब्रत पाठक से शिकायत कर अधिक मुआवजा की मांग की है।
कस्बा निवासी रमा दीक्षित पत्नी आशुतोष दीक्षित ने सांसद को पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि उनकी जमीन एनएच-91 के वाईपास के लिए अधिग्रहित की गई है। जिसका सरकार की ओर से कम मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि बिक्री कीमत 15 से 20 लाख रुपया बीघा है। पड़ोसी गांव रजामऊ के किसानों को 21 लाख बीघा मुआवजा दिया गया है। उनकी जमीन जीटी रोड और फर्रुखाबाद मार्ग के लिंक रोड पर है। जबकि हमारी जमीन आवासीय सीमा में भी आती है।
जो मुआवजा दिया जा रहा है वह ग्रामीण क्षेत्र से भी कम है। किसान ऊषादेवी, नरेशचंद्र, सोबरनसिंह ने भी अधिक मुआवजे दिलाने की सांसद से मांग की है।
--------
एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, चालक घायल
तालग्राम। इटावा से लखनऊ जा रही कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक मामूली घायल रूप से हो गया। गश्ती दल ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को लखनऊ रवाना कर दिया। लखनऊ के सारा स्टेट जानकीपुरम 12/204 निवासी सुरेश श्रीवास्तव पुत्र एसएल श्रीवास्तव बुधवार रात इटावा से अकेले लखनऊ लौट रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस थाना तालग्राम के बिरियाहार के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे मामूली घायल हो गए।
---------
फोटो 06- सीएचसी का खराब हैंडपंप
सीएचसी का हैंडपंप खराब, पेयजल को तरसे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सीएचसी में अव्यवस्थाएं हावी है। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में लगा हैंडपंप एक माह से खराब होने से मरीज पीने के पानी को तरस रहे हैं। तीमारादारों को घरों से बोतल में पानी लाना पड़ रहा हैं। एमओआईसी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा का कहना है हैंडपंप खराब है। जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।