छिबरामऊ। जिला कांग्रेस सेवादल से चलाए जा रहे भाजपा के पोल-खोल अभियान के तहत कांग्रेसियों ने अतिराजपुर गांव में बैठक की और भाजपा की नीतियों पर करारे प्रहार किए।
वरिष्ठ कांग्रेसी रामदास मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, आज देश में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियां जातिवाद का चोला ओढ़े है। आज देश बुरे दौर से गुजर रहा है क्योंकि यहां पर सांप्रदायिक जहर घोला जा रहा है। स्टेट कोआर्डिनेटर संजय पौल ने कहा कि 18 साल की उम्र में वोट देने का
अधिकार कांग्रेस ने दिया हैं। युवाओं के हाथ में जो मोबाइल और लैपटॉप हैं, वह सब कांग्रेस की ही देन हैं। जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि कांग्रेसियों ने बड़ी बेबाकी व निर्भीकता के साथ ब्राह्मणों पर हो रहे अन्याय के
खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद की है। जिसके कारण ब्राह्मण संगठित हो रहा है। सेवादल जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे ने कहा कि प्रदेश में अराजकता व गुंडागर्दी चरम पर है। आए दिन महिलाओं व छोटी उम्र की बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई एक्शन नहीं लेता है। इस दौरान विनोद दुबे पप्पू, अजय दुबे, प्रदीप मिश्रा व बांके बिहारी शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।