फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कांग्रेसियों ने मंगलवार को पुण्यतिथि पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

मोहल्ला रामगंज स्थित गोमती देवी आदर्श इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश के युवाओं में आजादी की अलख जगाई थी। उनका जय हिंद का नारा आजादी दिलाने में कारगर साबित हुआ।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस युवाओं को संगठित करने में भी सफल रहे। नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबल प्रताप सिंह, पीडी विश्वकर्मा ने भी बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। अंशुमान सिंह, शिव कुमार वर्मा, संदीप त्रिवेदी, रामप्रकाश, सतीश चंद्र, डॉ. जहीर, रामू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें