फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यापारी नेता की मौत

विज्ञापन
मृतक आशीष गुप्ता उर्फ बॉबी (फाइल फोटो - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सिकंदरपुर (कन्नौज)। 29 अप्रैल को जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास हादसे में घायल हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता की मंगलवार को मौत हो गई। ये दुखद समाचार कस्बे में पहुंचते ही शोक छा गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी आशीष कुमार गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता 29 अप्रैल को कार से दवा लेने मैनपुरी जा रहे थे। उनके साथ पुत्र क्षितिज गुप्ता और अंबेडकर नगर निवासी जय दुबे पुत्र उमेश दुबे भी थे। जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के सामने कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। पुलिस ने तीनों घायलों को सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने आशीष को चिकित्सा विवि सैफई रेफर कर दिया था। वहां से परिवार के लोग लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए थे।
मंगलवार को इलाज के दौरान आशीष ने दम तोड़ दिया। ये खबर लगते ही नगर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। व्यापारी नेता आशीष गुप्ता ने लॉकडाउन में सैकड़ों परिवारों तक राशन किटें पहुंचाकर उनकी मदद की थी।
विज्ञापन

फोटो 13- मृतक दीपचंद्र (फाइल फोटो)।
हादसे में घायल फल विक्रेता की मौत
12 अगस्त को वाहन ने मार दी थी मोपेड में टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। सड़क हादसे में घायल फल विक्रेता ने चिकित्सा विवि सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तालग्राम कटरा निवासी दीपचंद्र उर्फ दीपू (38) पुत्र रामकिशोर फल का ठेला लगाता था। 12 अगस्त को मोपेड से घर लौटते समय रसूलाबाद गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया गया था। परिवार के लोग फर्रुखाबाद लेकर गए थे, जहां से डाक्टरों ने सैफई भेज दिया। सैफई में उपचार के दौरान सोमवार को दीपचंद्र ने दम तोड़ दिया। पत्नी रीता ने बताया दो पुत्र आंशू, आयूष, बेटी कोमल और नैंसी हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें