फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सपा कार्यालय में कैंडिल जला कर श्रध्दांजलि देते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी और अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को विमान हादसे में मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की गई।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यहां बालक राम यादव, संजय दुबे, धर्मेंद्र, नावेद सभासद, ओसांक कुशवाहा, विराट मौर्य, इजहार मलिक, कुनाल यादव, शोभित दुबे, कल्लू शर्मा और अनुराग सभासद मौजूद रहे।
इसी तरह पाल चौराहा कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घायलों के स्वस्थ होने की कामना भी की गई। अंकित पाल, रोहित यादव, कश्मीर पाल, शक्ति बघेल, इमरान अली, पप्पू पाल, मोहम्मद जकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें