फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। साइकिल से खाद लेकर लौटते समय युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हालत में परिजन उसे इलाज के लिए आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में हालत खराब होने पर मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, वहां मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जसमेड़ी निवासी नीलेश (33) पुत्र नरेश चंद्र सोमवार को साइकिल से दौलताबाद से खाद की बोरी लेकर घर लौट रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी। साइकिल सवार उछलकर नीचे जा गिरा और उसके सिर व नाक में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर रुप से घायल नीलेश को उपचार के लिए आगरा लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर मैनपुरी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां नीलेश को मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जब नीलेश का शव गांव आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। नीलेश के पिता नरेश चंद्र पुत्र बाजीलाल ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग बुझा
नीलेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद अब घर में बहन माला रह गई है। नीलेश की शादी दस साल पहले सिंकी के साथ हुई थी। उसके परिवार में दो बच्चे दस साल का आकाश व सात साल का निर्मल है। मां सुनीता देवी रो-रोकर बेहाल हैं। नीलेश फेरी लगाकर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
एक्सप्रेस-वे पर कार की टक्कर से युवक की मौत
ठठिया (कन्नौज)। एक्सप्रेस वे पर पैदल चल रहे पिकअप चालक को कार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मैनपुरी से आए भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के फरैजी गांव निवासी मुकेश (30) पुत्र शंभूदयाल पिकअप चलाता था। वह मलिहाबाद लखनऊ आम लादने गया था। सोमवार शाम सात बजे वह मैनपुरी लौट रहा था। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ठठिया थानाक्षेत्र के बहसुइया गांव के पास उसकी पिकअप का एक्सल टूट गया। जिसे ठीक कराने के लिए वह कस्बे गया था। एक्सल ठीक कराकर वह पैदल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी पिकअप के पास लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें