फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोटेदार पर राशन न देन और अभद्रता का आरोप लगाकर रायपुर गांव के लोगों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम का शिकायतीपत्र देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे गांव के अर्जुन सिंह, रजत कुमार, मोहित शाक्य, बादाम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, अरविंद कुमार और मोहन शाक्य ने बताया कि कोटेदार गांव के दबंग लोगों को ही राशन देता है। अन्य लोगों से ई-पॉश पर अंगूठा लगवाकर भगा देता है। विरोध करने पर वह अभद्रता और अनुसूचित जाति अधिनियम में फंसाने की धमकी देता है।
सर्वेश चंद्र और नीलू ने बताया कि 25 जुलाई को पुनीत कुमार, नवाब सिंह, नीरज कुमार, आकाश, सुभाष चंद्र और सुनील कुमार से अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। विरोध करने पर भाइयों के साथ गालीगलौज कर मारपीट भी की थी। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि अभी तक किसी ने कोटेदार की शिकायत नहीं की है। अब ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है, जांच कराई जाएगी। अगर शिकायत सही मिली तो कोटेदार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें