कन्नौज। अप्रैल- मई में ठठिया क्षेत्र में आई आंधी से बिजली विभाग को सबसे अधिक नुकसान हुआ। ग्रामीण इलाके में 1300 पोल लाइन समेत टूटे पड़े हैं। बजट के अभाव में बिजली विभाग इन टूटे पोल व लाइन को ठीक नहीं करा सका। जिलाधिकारी ने राहत आयुक्त को पत्र भेज कर राष्ट्रीय आपदा कोष से 76 लाख 28 हजार रुपये का बजट मांगा है।
जिले में 26 अप्रैल, 10 व 30 मई को आंधी तूफान आया था। ठठिया क्षेत्र में बिजली के 13 सौ पोल लाइन समेत टूट गए थे। आंधी की चपेट में आकर करीब 24 ट्रांसफार्मर भी गिरकर खराब हो चुके हैं। अभी तक सिर्फ उपकेंद्र पट्टी कढ़ेरा को सबसे पहले चालू कराया गया। स्टोर में स्टाक खत्म हो जाने से पोल लगाने का काम बंद हो गया। धान व मक्का का सीजन होने से बिजली किसानों को नहीं मिली तो वह जिलाधिकारी से मिले। डीएम ने
एक्सईएन विद्युत से जानकारी की। जिसमें बताया गया कि 1300 पोल व इनमें लगाने के लिए तार की जरूरत है। जब तक बजट नहीं मिलता है तब तक किसानों के नलकूप तक बिजली नहीं पहुंच सकेगी। एक्सईएन से रिपोर्ट लेने के बाद डीएम ने संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को जांच कर आख्या मांगी थी। इसके बाद जिलाधिकारी राकेश
कुमार मिश्रा ने राहत आयुक्त को पत्र भेज कर संबंधित पोल लगाने के लिए 76 लाख 28 हजार रुपये का बजट मांगा है। एक पोल लगाने में करीब चार हजार रुपये खर्च होंगे। एक किमी एचटी लाइन के निर्माण में 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। बजट मिलने से ठठिया क्षेत्र के टूटे बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। यह धनराशि राष्ट्रीय राहत कोष से दिलाई जाए। जिससे जनता की समस्या का समाधान किया जा सके।
कन्नौज। आंधी तूफान से सबसे अधिक नुकसान ठठिया क्षेत्र के चंदौली, भुन्ना, बदलेपुर्वा, लालशाहपुर्वा, भखरौली, भवानीपुर, मुन्नापुर्वा, खुमानपुर्वा समेत तीन दर्जन से अधिक गांव में आंधी का असर दिखा। निजी नलकूपों को जाने वाली बिजली की लाइनें टूट गई। बजट के अभाव में लाइन का निर्माण अभी तक नहीं हो सका तब से एक सैकड़ा निजी नलकूप बंद है। किसानों ने बरसात के मौसम के बाद भी खेतों में कोई फसल नहीं लगाई है। धान की रोपाई भी नहीं कर सके हैं।
एक्सईएन शादाब अहमद का कहना है कि जोठठिया क्षेत्र में आंधी-पानी से हुए बिजली के पोल गके नुकसान की भरपाई करने के लिए जोे सामग्री उनके पास थी उसको लगाया जा चुका है। बजट की मांग शासन से की गई है। जैसे ही बजट मिलता है लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शादाब अहमद, एक्सईएन विद्युत कन्नौज।