फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीती, तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। किडनी की बीमारी से जूझ रही महिला ने कोरोना से जंग तो जीत ली लेकिन कोविड अस्पताल से लौटने के तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्वर्गधाम घटियाघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अढ़नापुर गांव निवासी कुसुमलता (48) पत्नी गजराज सिंह पंद्रह जून को पति के साथ कानपुर दवा लेने के लिए गई थी। 29 जून को दोबारा तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें कानपुर ले गए, वहां अन्य जांचों के साथ कोरोना की जांच के लिए भी सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को कानपुर में ही भर्ती कर लिया गया। कोरोना संक्रमण ठीक होने पर 13 जुलाई को परिजन महिला को घर ले आए थे। किंतु किडनी की बीमारी के कारण गुरुवार रात महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों में कोरोना से मौत होने की आशंका से डर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें