तिर्वा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम जयकरन को ज्ञापन सौंपा। इसमें दो दिन लॉकडाउन के बाद सप्ताह के पांचों दिन सड़क के दोनों तरफ की दुकानें खोलने की मांग की गई है।
तहसील पहुंचे व्यापारियों ने एसडीएम से कहा कि लॉकडाउन के कारण कारोबार चौपट हो गया है। अनलॉक के बाद सप्ताह के छह दिन सड़क के एक तरफ की दुकानें खोलने की व्यवस्था बनाई गई। अब सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। नई व्यवस्था में पांचों दिन पूरा बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।
व्यापारियों ने कहा कि कारोबार मंदा होने से दुकानों का किराया, बिजली बिल भी निकल रहा है। व्यापारियों ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि सभी व्यापारी सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क, सैनिटाइजर के साथ दुकानें खोलेंगे। ज्ञापन देनेवालों में देवेंद्र प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, रामेंद्र जैन, प्रखर गुप्ता, मुकेश पोरवाल और नरेंद्र कुमार शामिल रहे।