तिर्वा। तहसील परिसर में मंगलवार को महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है और राशन मांगने पर कोटेदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
तहसील क्षेत्र के हरेईपुर ग्राम सभा के उसरी, हांजियापुर गांव से आईं महिलाओं ने राशन दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन लोगों को बीते तीन माह से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी दिया। एसडीएम जयकरन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद