फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने गलियों में घूम देखी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम ब्लाक की ग्राम पंचायत समगुरा बहादुरपुर में सीडीओ आरएन सिंह ने परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह के साथ गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था को देखा। जहां भी पानी भरा मिला, उसको निकलवाने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पानी के ठहरने से कई बीमारियों का अंदेशा रहता है इसलिए जलभराव न होने दें। दस दिन के अंदर घर-घर में प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स चेक कराई जाए। टंकी से हर घर में पानी पहुंच रहा है, रखरखाव के लिए प्रत्येक घर से पचास-पचास रुपये की वसूली हो रही है या नहीं। पंचायत सचिव विमल दुबे ने बताया कि कुछ लोग पैसे देने को तैयार हैं लेकिन कई लोगों के पैसे न देने से वह भी अब नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 39 लोगों के सैंपल लिए। भरे हुए पानी को खेत से निकालने के प्रयास किए लेकिन ग्रामीण झगड़ा करने को तैयार हो गए।
परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह ने आवास में छूटी हुई आधार फीडिंग शाम तक पूरी कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए। बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि छह हजार आधार फीडिंग में 5516 आधार फीड हो चुके हैं। 400 लोगों में बाहर होना, डबल होना, मृत होना या किसी के पास आधार न होना, सचिव ने बताया है। 84 ग्रामीणों के आधार फीडिंग का कार्य बाकी है। इस दौरान प्रभारी बीडीओ मुनीष कुमार गौड़, ग्राम प्रधान डॉ. रामनिवास राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें