फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोगों पर मुकदमा, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान गुरसहायगंज में कार से निकले लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। 55 घंटे के लॉकडाउन में पहले दिन पुलिस सख्त दिखी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा डीएम व एसपी भी गश्त करते रहे और सभी चौराहों पर पुलिस तैनात रही। गैर जरूरी चीजोें की जो दुकानें खुली मिलीं उन्हें बंद करा दिया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छिबरामऊ क्षेत्र में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मास्क न लगाने पर 230 और बिना वजह घूमने पर 220 लोगों के वाहनों का चालान कर दिया गया। वाहन चालकों से 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। डीएम ने बताया कि लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए 70 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई। ये मजिस्ट्रेट सुबह से ही गश्त करने लगे और सब्जी, फल, दूध, खाद्य सामग्री, मेडिकल स्टोर को छोड़कर इक्का दुक्का खुली अन्य वस्तुओं की दुकानें बंद कराईं। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी गश्त पर निकले। शहर के अलावा गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ और तिर्वा क्षेत्र का भ्रमण किया। डीएम ने बिना वजह बाइक से घूमने वालों को फटकार लगाई। गुरसहायगंज कोतवाली में हैंडसैनिटाइजर और थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की स्थिति की भी जांच की। बिना वजह घूमने वालों की बाइकें सीज करने के आदेश भी पुलिस को दिए।
छिबरामऊ क्षेत्र में सिकंदरपुर चौकी प्रभारी अजब सिंह ने नौली गांव में प्रभात पुत्र अच्छेलाल, रिंकू पुत्र बिशुनदयाल यादव, महेंद्र पुत्र वीरेंद्र, रंजना पुत्री वीरेंद्र सिंह, कल्पना पत्नी प्रभाकर, मीरा पत्नी प्रभात, प्रभाकर पुत्र अच्छेलाल, सोनू यादव पुत्री दलवीर सिंह, रन्नो देवी पत्नी बिशुनदयाल, अंजू पुत्र बिशुनदयाल, भूरे पुत्र वीरेंद्र के लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसमें प्रभात, रिंकू व महेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। चौकी ने बताया कि ये लोग विवाद कर रहे थे, भीड़ लगाकर सामाजिक दूरी की अनदेखी करने के कारण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल राजा दिनेश सिंह फोर्स के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और आने जाने वालों से पूछताछ की। बिना वजह निकले लोगों को वापस कर दिया। सब्जी मंडी में सब्जी की दुकानें भी बंद करा दीं। तिर्वा रोड पर दुकानें खुली मिलने पर दुकानदारों को फटकार लगाई कर बंद करवा दीं। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने इंदरगढ़ तिराहे, गांधी चौराहे, क्त्रसंति चौराहे, ठठिया रोड,पर वाहन चेकिंग की। पुलिस ने बेवजह वाहन से निकले लोगों के चालान भी किए गए। सीओ दीपक कुमार ने कहा कि जो भी बेवजह बाहर निकलेगा उसका चालान कर दिया जाएगा। चाय और पान मसाला तक की दुकानें बंद रहीं। एसपी ने कहा कि बगैर काम के घर से निकलने वाले और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व मास्क न लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं।
बाजार बंद और सड़ुकों पर रहा सन्नाटा
दो दिन के लॉकडाउन में पहले दिन जिले के सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही आते जाते दिखे। चौक चौराहों पर पुलिस के जवाब मुस्तैद रहे और जिला मुख्यालय से लेकर नगरों और कस्बों में अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं। लॉकडाउन की पूर्व घोषणा होने के कारण ज्यादातर लोगों ने शुक्रवार को ही सब्जी समेत जरूरी सामान खरीद लिया था। शनिवार सुबह लोग दूध व कुछ लोग सब्जी आदि लेने निकले। नौ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा हो गया। मोहल्लों की ज्यादातर एकल दुकानें भी बंद रहीं। 22 मार्च कोजनता कर्फ्यू जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें