कन्नौज। ग्रामीण आबादी क्षेत्र के मकान, जमीन का ब्योरा अब घरौनी में दर्ज किया जाएगा। स्वामित्व योजना के तहत जल्द ही गांवों में सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए पहल चरण में 100 गांवों का चयन किया गया है। इस सर्वे के आधार पर राजस्व विभाग लोगों को उनके मकानों और खाली भूमि का स्वामित्व प्रमाणपत्र देगा।
घरौनी बनाने संबंध आदेश जिलाधिकारी को उपभूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा की ओर से आया है। इसमें जिले की सभी 504 ग्राम पंचायतों की आबादी क्षेत्र की घरौली बनाने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल ग्रामीण आबादी क्षेत्र में कौन सा मकान और जमीन किसकी है इसका कोई लेखा जोखा नहीं होता है। जिस जमीन और मकान पर जिसका कब्जा होता है वह मकान व जमीन उसी की मानी जाती है। ग्रामीण आबादी क्षेत्र में खाली जमीनों पर कब्जे के लिए अक्सर विवाद होते रहते हैं। घिरौनी बनने के बाद से इस तरह के विवाद खत्म हो जाएंगे।
इस तरह होगा सर्वे
पहले चरण में चुने गए 100 गांवों के आबादी क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद गांव के प्रत्येक भवन और खाली पड़ी भूमि पर किसका कब्जा है, ये जानकारी जुटाई जाएगी। छानबीन के बाद भवन व भूमि के स्वामित्व का ब्योरा घरौनी में दर्ज कर दिया जाएगा। इसमें भवन और भूमि का क्षेत्रफल भी दर्ज होगा। घरौनीमें दर्ज कर राजस्व विभाग भवन, भूमि स्वामी को स्वामित्व प्रमाणपत्र देगा। ये प्रमाणपत्र कानूनी प्रमाणपत्र माना जाएगा।
इन गांवों का किया गया चयन
तहसील कन्नौज: अहमपुर रौनी, ऑटी, बलारपुर, बेहरिन, बहादुरपुर उज्जैना, नेरा, मोचीपुर, शहजापुर, पदारथपुर, तिजलापुर, खुर्मपुर, तेरामल्लू, तिखवा, मेहंदीपुर, सैय्यदपुर सकरी, सियरमऊ, बाहपुर, मसूरी, गोधनी, मतौली, मनोरथपुर, भिदासिन, वनपुरा-नरायनपुर, फरिकापुर, करनजौली, सैंहदा, हैवतपुर कटरा, पुरसा, सतवारी, जसपुरापुर सरैया, लोहामढ़, गदनापुर, बंसरामऊ, रजईमऊ राजा।
तहसील छिबरामऊ: सरायसुंदर, कल्यानपुर, चित्ररपुर, मदारपुर, जगतपुर, रनवीरपुर, फरीदपुर, जमामर्दपुर, रामपुर निगोह, महमूदपुर कीरत, सिकंदरपुर निगोह, हमीरपुर, भीखमपुर अजमट, शेखपुर, खरौली, बटेला, चंदरपुर, सुजातनगर, हरीनगर, कपूरपुर, भीखमपुर सानी, जुनैदपुर, ऊंचा, रजलामऊ, लाडपुर, नरुइया, असौलिया, भैसियापुर, तनियामऊ, झूसीनागर, महोना, रूर, नगला विशुना, शरीफपुर, गुलरियापुर, भाऊलपुर, ईशमपुर, ईजलपुर, सरायकायम, नराहा, बझेड़ी, फूलनपुर, शंकरपुर, सिंकदरपुर।
तहसील तिर्वा: तरींद, कर्री, कपूरपुर उम्मेद, गहपुरा, फूलपुर, पुर्वादानी, खिरिया, पाला, नुनारी, बलनपुर, कनौली, मलिहापुर, मदनापुर, अंगदपुर, परसरामऊ, तिलसरा, रतनापुर सरैया, बलनापुर, हंसापुर, सरहटी, फिरोजपुर व चंदौली।
शासन की स्वामित्व योजना एक अच्छी पहल है। इससे गांव के घरों के मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति समाप्त हो जाएगी। सभी लोगों के पास अपने-अपने घरों के स्वामित्व प्रमाण पत्र होंगे। जल्द ही भारतीय सर्वेक्षण संस्थान की टीम दिल्ली से आकर सर्वेक्षण करेगी। - गजेंद्र कुमार सिंह, एडीएम।