फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते न खोलने पर एलडीएम ने लगाई मैनेजरों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड सभागार में हुई बीएलबीसी की बैठक में समूहों के बैंक खाते न खोले जाने की शिकायत पर एलडीएम मणिभूषण सिन्हा ने बैंक मैनेजरों से कड़ी नाराजगी जताई। सभी को समूहों के खाते प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीडीएम साजिया ने बताया कि बैंकों में खाते खुलवाने के लिए समूह की महिलाओं को चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद भी बैंक में उनके खाते नहीं खोले जाते हैं। ग्रामीण बैंक तेराजाकेट की शाखा प्रबंधक लगातार समूह की महिलाओं को परेशान कर रही हैं। आईपीआरपी ज्योति, शकुंतला, समूह सखी सुनीता, पिंकी, किरन, दुर्गा ने भी बैंकों के समय पर खाते न खोले जाने की शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं की शिकायत पर एलडीएम नाराज हो गए और उन्होंने सभी बैंक को मैनेजरों को समूहों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
एनआरएलएम के जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तालग्राम ब्लाक में 15 बैंक संचालित हैं, इसके बाद भी 208 समूहों के खाते अभी तक नहीं खुले हैं। इससे बैंकों की लापरवाही साफ नजर आती है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप में बैंकर्स समिति की ओर से दस समूहों को बैंक से संबद्ध किया गया है। बैठक में एडीओ आईएसबी संजय दोहरे, विजय बहादुर कटियार, आशुतोष पांडेय, शहनवाज, प्रताप नारायन, जावेद, बीबी लाल, उमेश चंद्र, बृजेश कुमार, रक्षपाल सिंह सहित सभी बैंकों के मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें