फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता

Sun, 01 Feb 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर के गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कार्यकर्ताओं को पूरे मनोबल के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटना होगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने मौजूद कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत बनाएं। ताकि आगामी पंचायती चुनाव के दौरान पार्टी पूरी दमदारी के साथ अपने प्रत्याशियों को जिता सके। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा.जीवन शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह समझना चाहिए कि संगठन की मजबूती से ही सरकार बनती है।

बैठक को पूर्व अध्यक्ष ऊषा दुबे, अजय पांडेय, अरुण सिंह जनसेवक, आसिफ अली, राधेश्याम दीक्षित, अनुज मिश्रा कक्का, बनवारीलाल गुप्ता, मोहम्मद शमशाद खां, रामऔतार रावत, रामनाथ दुबे, पीसीसी सदस्य किरन वर्मा ने संबोधित किया। बैठक में सौरभ त्रिपाठी, धमेंद्र सविता, सुनील त्रिवेदी, शशिकांत गुप्ता, राजीव दुबे, हाजी मुश्ताक अली, नसीरुद्दीन सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें