फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीमार भाई को किडनी देने का विरोध, अस्पताल में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। दोनों किडनी फेल होने से जिंदगी और मौत से जूझ रहे छोटे भाई को किडनी देने का फैसला एक युवक के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि इलाज और अंगदान का विरोध करते हुए दूसरे भाई और भाभी ने अस्पताल परिसर में ही युवक की पिटाई कर दी। घटना निजी अस्पताल के सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम महोई गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि छोटे भाई अनूप की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं और उसकी हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टरों के परामर्श के बाद वह अपने भाई की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी देने को तैयार हो गया। आरोप है कि उसका मंझला भाई और भाभी, अनूप का इलाज कराने के सख्त खिलाफ हैं।
अनुज का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी पिता और उसके साथ मारपीट कर चुके हैं तथा लगातार झूठे मुकदमों में फंसाने व पैसों की ठगी का दबाव बनाते रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, 25 अगस्त को वह पिता का इलाज कराने छिबरामऊ स्थित एक निजी नर्सिंग हाउस पहुंचा था। इसी दौरान भाई और भाभी वहां आ धमके और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों ने बीच-बचाव कर अनुज को बचाया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि पिता को मर जाने दो, इनकी कोई दवा मत कराओ। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद गई है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें