फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे परिजन, एक लाख के जेवर और 90 हजार रुपये समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। चोरों ने घर से एक लाख के जेवर और 90 हजार रुपये पार कर दिए। इस दौरान परिजन मकान की ऊपरी मंजिल पर सोते रहे। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर मिले कपड़े और चप्पलों के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी निजामुद्दीन ने बताया कि वह 11 मई की रात घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पड़ोस में लगी शटरिंग की मदद से चहारदीवारी से अंदर कूद गया। कमरे में रखा बक्सा तोड़कर एक लाख के जेवर, 90 हजार रुपये और दो मोबाइल उठा ले गया। सुबह सोकर उठने पर चोरी की जानकारी हुई। निजामुद्दीन ने बताया कि मौके पर मिली चप्पल व एक बनियान के आधार पर चोरी में मोहल्ले के एक लड़के का हाथ है। शनिवार को इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें