फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति : दान-पुण्य संग कदम-कदम पर बंटी खिचड़ी

Tue, 16 Jan 2024 02:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:17: रोडवेज बस अड्डा के बाहर खिचड़ी का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन

फोटो:18: महादेवी घाट पर सन्मार्ग समिति की ओर से खिचड़ी भोज करवाया गया।संवाद
फोटो:19: तिर्वा रोड पर राहगीरों में बांटी कई खिचड़ी और चाय। संवाद
फोटो:20: मां फूलमती मंदिर में खिचड़ी का वितरण करते पूजारी शिखर मिश्रा। संवाद


- सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया त्योहार
-कहीं तहरी का चखा स्वाद तो कहीं ली गई चाय की चुस्की
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सोमवार का दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मकर संक्रांति के नाम रहा। सुबह स्नान ध्यान के साथ पूरे दिन दान-पुण्य का सिलसिला चलता रहा। शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुए। लोगों ने स्टॉल लगाकर खिचड़ी भोज कराया। कहीं गर्मागर्म खिचड़ी तो कहीं तहरी और चाय बांटी गई। लोगों ने इसका स्वाद चखा। कई स्थानों पर लगे स्टॉलों पर बच्चों भी उत्साह के बीच सेवा में लगे रहे।

महादेवी घाट पर संमार्ग समिति की ओर से खिचड़ी भोज का वितरण किया गया। यहां जरूरतमंदों को गर्म कपड़े भी बांटे गए। शहर में रोडवेज बस अड्डा पर अवधेश प्रकाश मिश्रा, आदर्श प्रकाश मिश्रा, ललित मोहन मिश्रा, अश्वनी तिवारी, शोभित मिश्रा, आयुष मिश्रा, सूरज मिश्रा, अशोक कुमार, प्रखर मिश्रा, रानी शर्मा व वंश तिवारी ने बस से उतरने वाले यात्रियों और राहगीरों को दही-छाछ के साथ खिचडी भोज कराया।
विज्ञापन

मां सिद्धपीठ फूलमती मंदिर में पुजारी शिखर मिश्रा की मौजूदगी में खिचड़ी का वितरण किया गया। तिर्वा रोड, गोल कुआं, कन्नौज रोड पर जजी सरकार मंदिर के बाहर राहगीरों ने बंट रही खिचड़ी का खूब स्वाद लिया।
विज्ञापन



इनसेट
फोटो:21: जेल गेट पर खिचड़ी का वितरण करते अधिक्षक पीके त्रिपाठी। संवाद
जिला जेल में भी बांटी गई खिचड़ी
जलालाबाद। मकर संक्रांति पर जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों के साथ आए मुलाकातियों को भी खिचड़ी का वितरण किया गया। बंदियों को अंदर और मुलाकातियों के लिए कारागार के मुख्य गेट पर खिचड़ी की व्यवस्था की गई। इस दौरान अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल, आशा देवी पांडेय, उपकारापाल उर्मिला सिंह, प्रभारी मुख्य कार्यालय, पंकज कुमार व जेल वार्डर कुलदीप कुमार पांडेय, इंद्रमणि सिंह चौधरी, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें