फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 20 फिट पाइप लेकर जा रहे ई-रिक्शा का ऑनलाइन काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। सोमवार को कस्बे के तिर्वा मार्ग पर एक ई-रिक्शा ने यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। क्षमता से कई गुना अधिक प्लास्टिक के लंबे पाइप लादकर उसे मालवाहक वाहन की तरह चलाया गया। करीब 20 फीट लंबे ये पाइप ई-रिक्शा की चौड़ाई से काफी बाहर निकले थे। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया। वाहन चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ा। राहगीरों ने कहा कि ऐसी ओवरलोडिंग बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा का ऑनलाइन चालान कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें