तालग्राम। आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन जुलाई तक किए जा सकेंगे। मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे।
सामान्य व पिछड़ा वर्ग को 250, अनुसूचित जाति ,जनजाति अभ्यर्थी को 150 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।छिबरामऊ तालग्राम आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल और वरिष्ठ अनुदेश संजय कुमार कनौजिया ने बताया कि राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ जून शुरू हो गए है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक, आरक्षण, वर्ग जनपद स्तर की आरक्षण की सहमति का विकल्प प्रदान किया जाएगा। प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि तीन जुलाई तक है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। तालग्राम में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, आर ए सी, मशीनिस्ट, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मोटर मैकेनिक, ड्राफ्ट मैन सिविल, पेंटर जर्नल, वेल्डर समेत 12 व्यवसायिक ट्रेड है।