फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर बसीरापुर भाट गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नौरंगपुर निवासी रामपूत ने पुलिस को बताया कि छोटा बेटा सीटू उर्फ सौरभ (26) जसोदा गया था। वहां से लौटते समय मंगलवार रात नौ बजे इनायतपुर बसीरापुर भाट गांव स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में सीटू उर्फ सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता रामपूत ने बताया कि सीटू दो भाइयों में छोटा था और दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके बड़े भाई मानसिक रूप से परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें