फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सांडी मार्ग पर कुसुमखोर पुल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और वह लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम खदिरिया निवासी लालाराम (45) साथी लल्ला के साथ बाइक से कन्नौज कोतवाली के गुगरापुर क्षेत्र में आए थे। शाम को वापस जा रहे थे। रास्ते में सांडी मार्ग पर कुसुमखोर पुल के निकट सामने से आ रहे कन्नौज के ग्राम बेसियापुर भाट निवासी अनंतराम और धर्मेंद्र की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टर ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया और लल्ला, अनंतराम व धर्मेंद्र का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद लल्ला और धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपाेर्ट दर्ज की जाएगी।

कहने को जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हकीकत यह है कि सड़क हादसे में घायल मरीजों को भर्ती करने के लिए आईसीयू नहीं है। इस कारण मरीजों को रेफर किया जाता है। अक्सर दूसरे अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें