फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: बाइक-लोडर की भिड़ंत में एक छात्र की मौत, दो घायल

Fri, 03 Mar 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के सौरिख में बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक में तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे तीनों छात्रों के परिजन इलाज के लिए इटावा ले जा रहे थे। रास्ते में एक छात्र की मौत हो गई। इलाके के गांव हसनपुर निवासी हिमांशु गांव के अनुज यादव व मनीष पाल के साथ एक ही बाइक से सकरावा के जवाहर लाल इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान का पेपर देकर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


तभी सकरावा चौकी क्षेत्र में ग्राम शरीफाबाद के सामने उसराहार से आ रही तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तीनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन तीनों छात्रों को लेकर इटावा के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए।

वहां इलाज के दौरान हिमांशु ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दो छात्रों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हिमांशू की मौत का सूचना पाकर उसकी मां सीमा देवी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची इटावा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें