फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो बाइकों की भिड़ंत से चार घायल, हालत गंभीर

Fri, 03 Mar 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे के तिर्वा रोड पर पेपर देने जाते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्रों समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक को कानपुर व तीन को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी के हड़इया गांव निवासी अनुज कुमार गांव के ही मोहित के साथ शुक्रवार को सुबह पहली पाली में ऋषि भूमि इंटर कॉलेज व आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला बरौल गांव निवासी जगरूप पत्नी अर्चना को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में पेपर दिलाने जा रहे थे। तिर्वा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत में चारों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मोहित की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें