फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जगतपुर गांव में एक मलेरिया रोगी मिला, 24 बीमारों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के फरिकापुर के जगतपुर गांव में एक मलेरिया रोगी मिला है। 24 बीमारों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद से शुक्रवार को महिला डॉक्टरों की टीम, आशा शांति देवी को साथ लेकर जगतपुर गांव पहुंची और मलेरिया जांच के लिए शिविर लगाया। लोगों को उनके घरों से बुलाकर मलेरिया, ब्लडप्रेशर और बुखार की जांच की। सीएचओ रितिका कटियार ने लोगों को फ्रिज के पीछे लगे बाॅक्स और कूलर का पानी लगातार साफ करते रहने को कहा।
जगतपुर गांव निवासी रामबाबू को लगातार बुखार आ रहा था। उन्होंने बृहस्पतिवार को विनोद दीक्षित चिकित्सालय में जांच कराई, जांच में वह पॉजिटिव आए। एएनएम लक्ष्मी कुशवाहा ने बताया कि महिला व पुरुष मिलाकर 24 लोगों की जांच की गई। छूटे हुए व्यक्तियों व परिवारों के आधार नंबर व मोबाइल नंबर लेकर आभा कार्ड भी बनाए गए। टीम ने नालियों व गांव में स्थित सरकारी तालाब के चारों तरफ भारी मात्रा में फैली गंदगी को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद से एंटी लार्वा कीटनाशक दवा मंगाकर ग्राम प्रधान के साथ मौजूद रहकर पूरे गांव में छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सीएचओ रितिका कटियार,एएनएम लक्ष्मी कुशवाहा, आशा शांति देवी,ग्राम प्रधान अमीनुर्हमान, प्रेमचन्द्र, जयसिंह, अनुराग, अनुज कुमार, यशेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें