फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा बताकर खाते से उड़ाए एक लाख दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ में फोन पर खुद को जीजा बताकर जालसाज ने नगर के दो सगे भाइयों के खाते से एक लाख दस हजार रुपये पार कर दिए। सराफान निवासी संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को नौ बजे के लगभग मोबाइल पर कॉल करने वाले ने खुद को पूजा का पति बताया।
विज्ञापन

भांजी का नाम पूजा होने से संजीव बात करने लगे। जालसाज ने दिल्ली से पैसे भिजवाने की बात कहते हुए खाते की जानकारी ले ली। व्हाट्स एप नंबर पर क्यूआर कोड भेजकर स्कैन कराया। दस हजार रुपये पार कर दिए।
जालसाज ने संजीव के भाई अभिषेक के खाते से भी क्यूआर कोड स्कैन कराकर पांच बार में एक लाख रुपये पार कर दिए। संजीव ने पुलिस से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जालसाज युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें