गुरसहायगंज। कस्बा की एक छात्रा का चयन दरोगा के पद पर हो गया है। उसके पिता पेशे से बिजली मिस्त्री हैं। दरोगा बनने पर परिजनों में भी खुशी की लहर है।
कस्बा के मोहल्ला रामगंज निवासी राजकुमार बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा का पूरा ध्यान दिया। उनके सात बच्चों में तीसरे नंबर की कोमल की पढ़ाई के साथ ही फिजिकल फिटिंग पर भी ध्यान दिया। जिसके चलते उसका दरोगा के पद पर उसका चयन हो गया। कोमल ने बताया कि साधन के अभाव के बावजूद भी उसने अपनी शिक्षा जारी रखी और मोहल्ला रामगंज स्थित एवी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल जबकि ग्राम डुडवा बुजुर्ग स्थित एचएम इंटर कॉलेज में उसने बीएससी की शिक्षा प्राप्त की है।
इसके बाद उसने पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की कोचिंग की ओर फिजिकल फिटिंग के लिए सुबह उठकर दौड़ के साथ कसरत भी की। परीक्षा में उसका चयन हो गया और 26 फरवरी को एडीजी बीपी जोगदंड ने उसे उप निरीक्षक पद पर चयन होने का पत्र दिया है।अब उसको प्रशिक्षण दिया जाएगा।