फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो क्विंटल चंदन की लकड़ी सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली पुलिस ने चंदन तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कार से दो क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने बरामद लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। साथ ही तस्कर से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




सदर कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे बीएसए कार्यालय के पास सलेमपुर जाने वाले मार्ग पर एक कार को रुकवाया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से दो क्विंटल दो किलो चंदन की लकड़ी बरामद हुई। कार सवार युवक से पूछताछ की गई तो उसने तस्करी की बात कबूल की। पकड़े गए चंदन तस्कर ने अपना नाम राजेंद्र बताया।
तस्कर ने बताया कि वह महाराष्ट्र प्रदेश के अहमदाबाद जिले के चिचुंडी पाटी मोहल्ला का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र से चंदन की तस्करी करता है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह चंदन की डिलीवरी देने कहां जा रहा था। पुलिस ने लकड़ी और कार को कब्जे में लेते हुए तस्कर को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्कर कई थानों में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें