फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी और अनूप ने लगाई सबसे तेज दौड़

Thu, 11 Feb 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नाौज
विज्ञापन
विज्ञापन
 डायट परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को सांस्कृतिक आयोजनों के साथ खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छह सौ मीटर की दौड़ में छिबरामऊ के अनूप और रागिनी ने सबसे तेज दौड़ लगाकर जीत हासिल की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किए गए। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर पर अंकों के आधार पर छिबरामऊ प्रथम रहा।  प्राथमिक स्तर पर हसेरन दूसरे और पूर्व माध्यमिक स्तर पर उमर्दा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर समूह गायन प्रतियोगिता में छिबरामऊ प्रथम, हसेरन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर की दौड़ में हसरेन पहले स्थान पर रहा।  बालिकाओं की दौड़ में तालग्राम ने बाजी मारी। व्यायाम पीटी प्रदर्शन में छिबरामऊ अव्वल रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर लोकगीत और लोक नृत्य व समूह गायन में उमर्दा की टीम विजयी रही। राष्ट्रीय एकांकी, व्यायाम प्रदर्शन में छिबरामऊ प्रथम स्थान पर रहा। छह सौ मीटर की दौड़ में छिबरामऊ के अनूप और बालिकाओं में इसी नगर की रागिनी ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सभी प्रतियोगिताओं से प्राप्त अंकों के आधार पर प्राथमिक स्तर पर सबसे अधिक 78 अंक पाकर छिबरामऊ पहले, 59 अंक पाकर हसेरन दूसरे और 20 अंक पाकर तालग्राम तीसरे  स्थान पर रहा।  पूर्व माध्यमिक स्तर पर 137 अंक पाकर छिबरामऊ ने  प्रथम, 60 अंक पाकर उमर्दा ने द्वितीय,  और 49 अंक पाकर हसेरन ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य ज्ञानेंद्रप्रताप सिंह भदौरिया, विशिष्ट अतिथि अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें