फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रचनात्मक इकाई आध्या क्रिएशंस द्वारा वेलेंटाइन डे पर बनवारीनगर मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर अस्थाई प्रतीकात्मक अमर जवान स्मारक की स्थापना कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था प्रमुख गौरव त्रिपाठी अमर ने कहा कि आज की तारीख में शहीदें आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह देश का दुर्भाग्य है कि लोग पाश्चात्य सभ्यता के प्रतीक वेलेंटाइन डे को परिवार व मित्रों के साथ मनाते हैं, पर जिनकी वजह से आज हम सुरक्षित हैं, उनको याद भी नहीं किया जाता है।

छिबरामऊ महोत्सव समिति की अध्यक्ष इंदिरा दुबे ने कहा कि सियाचिन जैसे बर्फीले इलाके में जहां आंसू भी जम जाएं ऐसी ठंड में जवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर इंदिरा दुबे, प्रदीप प्रधान, सुनील सत्या, सतेंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, राजू सक्सेना, जाहिद चिश्ती, राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें