फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेंशन बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग की जमीन का बैनामा कराया

Sun, 09 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पेंशन बंधवाने का झांसा देकर दो लोगों ने बुजुर्ग से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। धोखाधड़ी की जानकारी पर बुजुर्ग ने मामले की शिकायत खागा पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि सिठौरा निवासी रामकुमार ने एफआईआर में बताया कि गांव का सियाराम साहू और पूरे अधारी निवासी महताब अली ने 29 मार्च को पेंशन बंधवाने का झांसा दिया। पेंशन बंधवाने के लिए आरोपी उसे और उसके पुत्र को लेकर खागा पहुंचा। उसके पुत्र को शराब पिलाकर बेसुुध कर दिया। इसके बाद धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करा लिया। बैंक में खाता खुलवाने का झांसा देकर अंगूठा लगवा लिया। कुछ दिन पहले आरोपी जमीन में कब्जा करने पहुंचे। तभी मामले की जानकारी हुई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें