फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्धा की मौत, नातिन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल जा रही वृद्धा और उसकी नातिन को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। वहीं नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे शहर के ईदगाह के पास हाजीगंज निवासी कौशर (65) पत्नी हमीद अपनी 15 वर्षीय नातिन आरिया के साथ सब्जी खरीदने जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कौशर की मौके पर मौत हो गई। आरिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तलैया चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें