फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित, बीमार बच्चों के साथ पहुंचे कलक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कुपोषित व बीमार बच्चों के साथ सपेरा समाज के कई लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम रवींद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर इलाज, आवास और राशन देने की गुहार लगाई। डीएम ने सभी को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिवा, अहिवरन नाथ, रणवीर, सुजीतनाथ, सुरेंद्र नाथ, रघुवीर नाथ व रामदास समेत अन्य ने बताया कि उनके समाज के कई बच्चे दो साल के हो गए हैं। इनका वजन तीन किलो भी नहीं है। खाने को राशन नहीं है। आवास भी नहीं है। वह लोग पहले भी कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मूलभूत सुविधाआें की मांग कर चुके हैं। सुनवाई नहीं हो रही है। इन्होंने बताया कि वह तिरपाल तानकर रहने को मजबूर हैं। बच्चे बीमार हैं, इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने पर कई बार बाहर से खरीदने के लिए महंगी दवाएं लिख दी जाती हैं। वह लोग बाहर की दवाई खरीदने में असमर्थ हैं। इन्होंने बताया कि कई बच्चे कुपोषित हैं। इनका इलाज नहीं हो पा रहा है। कई लोगाें के अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं। इससे यह कई योजनाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें