फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाइक व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना विशुनगढ़ के कमलपुर नगरिया गांव निवासी जदुनाथ सिंह (65) किसान हैं। शुक्रवार को वह साइकिल से खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार नंदपुर गांव निवासी दिलीप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार के हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को नगला दिलू स्थित सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जदुनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल दिलीप को तिर्वा मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि जदुनाथ की पत्नी सावित्री देवी की वर्ष 2003 में बीमारी से मौत हो चुकी है। कोई संतान न होने पर वह अपने भाइयों के पास रहकर जीवन यापन कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें